बिल्सी, कोतवाली क्षेत्र के गांव छौलायन में पारिवारिक विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि पुत्रवधू ने लोहे की सरिया से अपने ससुर के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल भोपाल सिंह पुत्र ताराचंद्र ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्रवधू करीब चार साल बाद घर लौटी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, और गुस्से में उसने सरिया से सिर पर वार कर दिया। वार के बाद ससुर का सिर फट गया और खून बहने लगा।
सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल भोपाल सिंह को बिल्सी के सरकारी अस्पताल उपचार के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया है और संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
Budaun Amarprabhat