Breaking News

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा सकुशल संपन्न, बिसौली क्षेत्र से 177 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

Spread the love

अमर प्रभात, बिसौली।
रविवार को जनपद बदायूं के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) सकुशल संपन्न हुई। विकास क्षेत्र बिसौली से कुल 177 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।

क्षेत्र से सर्वाधिक छात्र-छात्राएं कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर से सम्मिलित हुए, जिनकी संख्या 65 रही। इसके अलावा कंपोजिट विद्यालय बिसौली से 12, संविलियन विद्यालय हत्सा से 5, ऐपुरा से 10, शेखपुरा से 1, संविलियन विद्यालय जसरथपुर से 8, उच्च प्राथमिक विद्यालय करखेड़ी से 1, रायपुर कला से 5, संविलियन विद्यालय सुजानपुर से 2, तथा करनपुर से 15 और गंधरौली से 5 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए।

ये सभी छात्र श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, सिग्नल गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा पार्वती देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज सहित जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से परीक्षा में सम्मिलित हुए।

विदित हो कि जनपद में इस परीक्षा हेतु कुल 236 सीटें आवंटित की गई थीं।
संविलियन विद्यालय हर्रायपुर से छात्रों को परीक्षा दिलाने के लिए विद्यालय के शिक्षक कुंवरसेन स्वयं साथ गए।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

(संवाददाता – आई.एम. खान, अमर प्रभात)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …