Breaking News

सहसवान: ट्रक-बाइक भिड़ंत में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

Spread the love

अमर प्रभात, सहसवान (बदायूं)।
सहसवान-बिसौली मार्ग पर शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे गांव सुल्तानपुर के पास की है। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी धर्मेंद्र अपने पुत्र अजय (18) और गांव के ही रामसिंह के साथ बाइक से सहसवान आ रहे थे। रास्ते में सुल्तानपुर गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में धर्मेंद्र और उनका पुत्र अजय गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रामसिंह को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बदायूं रेफर किया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि हादसे में घायल धर्मेंद्र की भी मृत्यु हो गई है, दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पिता-पुत्र की मौत की खबर मिलते ही गांव रिसौली में शोक की लहर दौड़ गई, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

(संवाददाता – डॉ. राशिद अली खान, सहसवान, बदायूं)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!