Breaking News

सहसवान: दो सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल, छह की हालत गंभीर

Spread the love

अमर प्रभात, सहसवान (बदायूं)।
सहसवान क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। दोनों हादसों में छह घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पहला हादसा सहसवान-भवानीपुर मार्ग पर चमरपुरा मोड़ के पास शाम करीब तीन बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, गांव शाहपुर ताहरखेड़ा निवासी आदिल अपनी मां नन्हीं के साथ बाइक से सहसवान की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गुधनी निवासी आकिल और पुत्तन बाइक से आ रहे थे। दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी सहसवान पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया गया।

दूसरा हादसा सहसवान-बिसौली मार्ग पर गांव गोदी नगला के पास हुआ। यहां स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद जरेठा निवासी राजपाल, पन्नालाल और स्कूटी सवार आशा सिंह घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से तीनों को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लगातार हो रहे सड़क हादसों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटनास्थलों पर गति-नियंत्रण संकेतक और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

(संवाददाता – डॉ. राशिद अली खान, सहसवान, बदायूं)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!