Breaking News

कादरचौक: समिति सचिव पर पक्षपात का आरोप, किसानों ने किया जमकर प्रदर्शन

Spread the love

अमर प्रभात, बदायूं।
विकासखंड कादरचौक के लोहाठेर स्थित सहकारी समिति पर शनिवार को किसानों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि समिति सचिव किसानों को डीएपी खाद देने में मनमानी कर रहे हैं और चहेते लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह पाँच बजे से लाइन में लगे किसान दोपहर तक इंतजार करते रहे। जब सचिव द्वारा चुनिंदा लोगों को खाद दी जाती देखी गई, तो किसानों का सब्र टूट गया और उन्होंने सचिव सुरेंद्र पाल शर्मा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

किसानों का आरोप है कि सचिव एक विशेष वर्ग के लोगों और अपने परिचितों को डीएपी दे रहे हैं, जबकि आम किसानों को खाली हाथ लौटा दिया जा रहा है। समिति पर खाद स्टॉक की जानकारी प्रदर्शित न किए जाने से किसानों को असल स्थिति का पता नहीं चल पा रहा।

किसानों ने बताया कि सप्ताह में दो दिन समिति खोलने का रोस्टर तय है, लेकिन रविवार को रोस्टर से हटकर सचिव ने अपने खास लोगों को खाद बांटनी शुरू कर दी। इसकी खबर फैलते ही अन्य किसान भी मौके पर पहुंच गए और वहाँ भारी भीड़ जमा हो गई। बिना लाइन लगे कुछ लोगों को खाद मिलती देख आक्रोश और बढ़ गया।

किसानों ने आरोप लगाया कि सचिव सत्ताधारी पार्टी के एक पूर्व विधायक का नाम लेकर दबाव बना रहे हैं। बाद में कुछ संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से लाइन में लगे किसानों को खाद वितरण शुरू कराया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

इस संबंध में एआर कोऑपरेटिव मुन्ना लाल मिश्रा ने बताया कि सचिव से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है तो सचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(अमर प्रभात संवाददाता – बदायूं)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!