Breaking News

उसहैत पुलिस ने ग्राम चेतराम नगला हत्याकांड के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Spread the love

अमर प्रभात, बदायूं।
थाना उसहैत पुलिस ने ग्राम चेतराम नगला (टिकाई खाम) में हुए हत्या कांड का खुलासा करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

घटना 07 नवंबर 2025 की है। ग्राम चेतराम नगला निवासी राजवीर पुत्र बुधपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र ज्ञान सिंह को अभियुक्तगण ने षड्यंत्रपूर्वक ट्रैक्टर और रोटावेटर से गेहूं बोने के बहाने खेत पर बुलाया। वहां पहुंचने पर उसे ट्रैक्टर से उतारकर रोटावेटर के नीचे डाल दिया गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

इस घटना के संबंध में थाना उसहैत पर मु.अ.सं. 230/2025, धारा 103(1)/61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण में मुख्य अभियुक्त भगवान सिंह पुत्र ओमकार (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम चेतराम नगला (टिकाई खाम), थाना उसहैत, जनपद बदायूं व अन्य एक व्यक्ति नामजद किए गए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में आज 09 नवंबर 2025 को थाना उसहैत पुलिस ने वांछित अभियुक्त भगवान सिंह को हरेण्डी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


(संवाददाता – अमर प्रभात)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!