Breaking News

संविलियन विद्यालय खैरी में बाल मेला, बाल दिवस पर बच्चों ने लगाई दुकानें

Spread the love

खैरी, अम्बियापुर ब्लॉक। संविलियन विद्यालय खैरी में आज चाचा नेहरू जी के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक “बाल मेला” का आयोजन किया। मेले का उद्घाटन डॉ. अमित माहेश्वरी द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर और नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

प्रधानाध्यापक अनुज सक्सेना ने बताया कि चाचा नेहरू बच्चों को अत्यधिक प्रेम करते थे, इसी कारण उनका जन्मदिन बच्चों के लिए विशेष रूप से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि बच्चों को समूह बनाकर रचनात्मक प्रोजेक्ट गतिविधियाँ दी गईं, जिन्हें बच्चों ने उत्साह के साथ प्रस्तुत किया।

मेले में बच्चों ने विभिन्न स्टाल लगाए, जिनमें पेस्टी, गोलगप्पे, भेलपुरी, मोमोस, चाउमिन, समोसे, वेज बिरयानी, आलू चाप, पकौड़ी, कोल्ड कॉफी, चाय, चिप्स, पॉपकॉर्न, नमकीन आदि की दुकानें शामिल थीं। बच्चों ने इन स्टालों से मुनाफा भी कमाया।

डॉ. अमित ने कहा कि बाल मेला विद्यालय और समाज के रिश्ते को मजबूत करने वाला प्रयास है। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष फरजाना ने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को नियमित यूनिफार्म और स्वच्छता के साथ विद्यालय भेजें।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, और जंपिंग झूला बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। उपस्थित ए.आर.पी. रमन पटेल और अमित गुप्ता ने सभी स्टाल का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रियंका पाण्डेय, नीतू, सत्येंद्र कुमार, प्रियंका माहेश्वरी, सुधारानी और जावेद अनवर का विशेष योगदान रहा।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!