Breaking News

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत

Spread the love

बदायूं (अलापुर)। थाना अलापुर क्षेत्र के गांव झंडपुर के रहने वाले एक युवक की बाइक सवार होने के दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना उनौला से कुछ दूरी पर हुई। टक्कर लगने से युवक जमीन पर सर के बल गिर गया और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव देख परिजन चीख-पुकार करने लगे और रो-रोकर बुरी तरह टूट गए। मौके पर 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया गया।

थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

अमर प्रभात प्रतिनिधि: मोनू मिश्रा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!