Breaking News

प्रशिक्षण में कृषकों को दिए जैविक खेती की समस्याओं के निवारण के उपाय

Spread the love

बदायूँ। 14 नवम्बर। यूपीडास्प द्वारा संचालित नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के द्वितीय चरण के तहत चयनित विकासखण्ड उसावां, कादरचौक, उझानी, सहसवान एवं दहगवां में गठित सौ समूहों के तृतीय वर्ष का कृषकों का समूहवार तकनीकी रबी प्रशिक्षण 13 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2025 तक सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषकों को फसल में जैविक विधि से मृदा जनित रोगों की रोकथाम, भूमि एवं बीज शोधन, जैविक पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा रोग व कीट नियंत्रण के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त प्रश्नोत्तरी के माध्यम से कृषकों की समस्याओं का समाधान और जैविक खेती के व्यावहारिक उपाय भी साझा किए गए।

इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक डॉ. विवेक कुमार गौरव, कार्यदायी संस्था बायोसर्ट इंटरनेशनल के जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा एवं संबंधित एलआरपी तथा चयनित समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!