Breaking News

22 नवम्बर को होगी जिला सैनिक बन्धु की बैठक

Spread the love

बदायूँ। 14 नवम्बर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले. कर्नल संदीप सिंह (अ0प्रा0) ने जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों एवं दिवंगत सैनिकों की विधवाओं को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी समस्याओं के समाधान हेतु जिला सैनिक बन्धु की बैठक जिलाधिकारी श्री अवनीश राय की अध्यक्षता में 22 नवम्बर 2025 को दोपहर 12ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, बदायूँ में आयोजित की जाएगी।

कर्नल संदीप सिंह ने यह भी कहा कि यदि किसी भूतपूर्व सैनिक या दिवंगत सैनिक की विधवा की कोई समस्या है तो वह अपना प्रार्थना-पत्र दो प्रतियों में 21 नवम्बर 2025 अपराह्न 05ः00 बजे तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा करा सकती हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ में ‘उद्यमी महिला सम्मान समारोह’ आज महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लगन उद्यमी महिला फाउंडेशन का आयोजन, मुख्य अतिथि होंगी सांसद डिंपल यादव

Spread the love संवाददाता : गोविंद देवल लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर …

error: Content is protected !!