Breaking News

हार्ट अटैक के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेश के सभी अस्पतालों में अब निशुल्क उपलब्ध होगा हार्ट अटैक इंजेक्शन

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग ने हार्ट अटैक के मरीजों के लिए बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में हार्ट अटैक के लिए आवश्यक इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध होंगे।

जानकारी के अनुसार, बाजार में 40 से 50 हजार रुपये मूल्य का यह इंजेक्शन अब मरीजों को फ्री मिलेगा। इसमें इस्तेमाल होने वाले टेनेक्टेप्लाज और स्ट्रेप्टोकाइनेज इंजेक्शन से ब्लड क्लॉट बनने की संभावना कम होगी, जिससे मरीजों की जान को खतरा कम होगा।

पहले यह सुविधा केवल चुनिंदा अस्पतालों तक सीमित थी, लेकिन अब सभी अस्पतालों में यह उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी और ब्लॉक स्तर के अस्पतालों में भी कहा है कि जहां मरीज अधिक हों, वहां इंजेक्शन हमेशा उपलब्ध रहे।

विशेषज्ञों का कहना है कि इंजेक्शन के बाद मरीज को रेफर करने की जरूरत कम होगी, जिससे समय पर इलाज मिल सकेगा और जान बचाई जा सकेगी।

अमर प्रभात संवाददाता


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!