Breaking News

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह का संबोधन

Spread the love

लखनऊ/मथुरा:

राष्ट्रीय लोकदल के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने आज राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि मथुरा के लोगों ने उन्हें पहली बार सांसद चुनकर भेजा, जिसका प्यार वे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने बताया कि उन्हें तीन साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है और वे एनडीए के साथ मजबूती से खड़े हैं।

उन्होंने विपक्ष पर टिप्पणी करते हुए कहा, “विपक्ष के पास परिवार है, नेता और नीति नहीं, इसलिए विपक्ष फेल है।” चौधरी जयंत सिंह ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से रालोद के सक्रिय सदस्य बनने और चौधरी चरण सिंह की नीतियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को शीघ्र आरक्षण का लाभ मिलेगा, साथ ही पार्टी के विस्तार में सहयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया। गन्ना किसानों की चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि छाता की चीनी मिल फिर से चालू की जाएगी और मुख्यमंत्री द्वारा गन्ने का भाव 400 रुपये सुनिश्चित किया गया है।

अधिवेशन के दौरान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री और किसान मसीहा श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाने की घोषणा भी की गई, साथ ही सवा करोड़ वृक्ष लगाने का अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया।

राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने बताया कि मथुरा की पावन भूमि पर राष्ट्रीय अधिवेशन 2025 का सफल आयोजन हुआ। अधिवेशन में किसानों, युवाओं और महिलाओं के हित में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

रालोद पार्टी समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचितजन, किसान और मजदूर की आवाज़ उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी ने अधिवेशन को सफल बनाने में जुटे सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उझानी व बिनावर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में …

error: Content is protected !!