Breaking News

सांई मंदिर के पुजारी हत्या मामले का सफल अनावरण, नागरिक को एसएसपी बदायूँ ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Spread the love

संवाददाता — बदायूं

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह ने सर्वेश्वर सांई मंदिर के पुजारी मनोज शंखधार की हत्या और लूटपाट मामले का सफल अनावरण करने में अहम योगदान देने वाले नागरिक सलीम पुत्र जैनुल आबदीन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह घटना 16/17 नवंबर 2025 की रात थाना सिविल लाइन क्षेत्र के खेडा बुजुर्ग में हुई थी। अज्ञात अभियुक्तों ने पुजारी की हत्या कर मंदिर में लूटपाट की थी। इस संबंध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 562/2025 धारा 103(1)/309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान सलीम के प्रतिष्ठान में मुख्य मार्ग की ओर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस के लिए अहम सबूत साबित हुई। पुलिस टीम ने इसी फुटेज के आधार पर घटना का त्वरित और सफल अनावरण किया।

एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने सलीम को प्रशस्ति पत्र देकर उनके साहस और जिम्मेदार नागरिक भूमिका की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस सम्मान के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अपराध नियंत्रण और सामुदायिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

पुलिस की अपील:
समस्त नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं। इससे किसी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई कर सकेगी। आमजन के सहयोग से ही समाज में सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखी जा सकती है।

यह घटना और नागरिक सहयोग सामुदायिक सुरक्षा में सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं क्लब में फाग उत्सव: फूलों और गुलाल की बौछार में झूमे सदस्य, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Spread the loveबदायूं,- बदायूं क्लब में रविवार रात आयोजित फाग उत्सव में होली के विविध …

error: Content is protected !!