संवाददाता — बदायूँ
बदायूँ। आज राजकीय महिला महाविद्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा आयोजित पुलिस पाठशाला कार्यक्रम में छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली, जीवन शैली, कानूनी प्रावधानों, साइबर अपराध, यातायात नियम एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक नियम और अपराध से बचाव के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जागरूक किया गया। श्री द्विवेदी ने छात्राओं को समाज में सुरक्षा जागरूकता फैलाने, कानून का पालन करने और पुलिस-प्रशासन के सहयोग से सुरक्षित वातावरण निर्मित करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, कॉलेज स्टाफ और पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल छात्राओं को जागरूक करना बल्कि उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित करना भी बताया गया।
Budaun Amarprabhat