Breaking News

परिवार परामर्श केंद्र में 26 मामलों की सुनवाई, 5 में हुआ समझौता

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल, अमर प्रभात

बदायूं।
रिज़र्व पुलिस लाइन बदायूं स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आज पारिवारिक विवादों से जुड़े कुल 26 मामलों की सुनवाई की गई। केंद्र में मौजूद काउंसलर— श्री भीमसेन सागर, श्री गिरधारी सिंह राठौड़, श्री ज्वाला प्रसाद गुप्ता, श्री एस.डी. शर्मा, श्री शिव स्वरूप गुप्ता, श्रीमती सुषमा कथुरिया और श्री अशोक खुराना—ने संबंधित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं।

काउंसलिंग की प्रक्रिया में 20 फाइलों पर विस्तृत वार्ता हुई, जिनमें से 5 मामलों में पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया। वहीं शेष फाइलों में अगली तिथि तय कर दी गई।

सुनवाई के दौरान उ0नि0 माया देवी, महिला हेड कांस्टेबल कुमुद, महिला कांस्टेबल डोली तथा महिला कांस्टेबल राखी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस लाइन स्थित यह परामर्श केंद्र समाज में पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में लगातार सराहनीय प्रयास कर रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिनावर के ग्राम पंचायत पुठी सराय में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Spread the loveबदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुठी सराय में हर वर्ष की …