Breaking News

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में एनसीसी का 78वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Spread the love


संवाददाता – गोविंद देवल, अमर प्रभात

बदायूं।
गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का 78वाँ स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने की।

एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्राचार्या महोदया एवं कॉलेज चीफ प्रॉक्टर कैप्टन प्रोफेसर इंदु शर्मा को अनुशासित एवं भव्य अतिथि सलामी दी गई। इसके उपरांत अपने उद्बोधन में प्रो. इंदु शर्मा तथा डॉ. शालू गुप्ता ने एनसीसी के उद्देश्यों, महत्व तथा युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभावना के विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. शिल्पी तोमर ने किया। प्राचार्या प्रो. सरला देवी चक्रवर्ती ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

समापन चरण में एनसीसी प्रतिज्ञा तथा एनसीसी गान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। आभार ज्ञापन वर्तमान एनसीसी प्रभारी डॉ. सोनी मौर्य ने किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!