Breaking News

ननिहाल से लौट रहे भाई–बहन की बाइक को टैंकर ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

संवाददाता – गुड्डू रस्तोगी (कुंवरगांव)

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के बादल गाँव के पास रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ननिहाल से लौट रहे भाई–बहन की बाइक को तेज़ रफ़्तार टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बहन बड़ी दुर्घटना से बाल–बाल बच गई।

घायल युवक की पहचान अमन (22) पुत्र रजी अहमद, निवासी भंद्रे, थाना उसहैत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमन अपनी बहन शिफ़ा के साथ ननिहाल से घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक बादल गाँव के निकट पहुँची, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज़ रफ़्तार टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमन सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने तुरंत अमन को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें पाई गई हैं।

उधर, हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!