Breaking News

उसहैत पुलिस ने वारंटी अभियान में छह अभियुक्तों को दबोचा

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियान के तहत थाना उसहैत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी उसहैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को छह वारंटी अभियुक्तों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में—

1. इन्द्रपाल पुत्र नेकसू यादव, निवासी ग्राम मल्लाह नगला, थाना उसहैत। वाद संख्या–800/2018, धारा 427/379/504/506 भादवि, न्यायालय—अपर सिविल जज (जू.डि.), कक्ष संख्या 01 बदायूं।

2. बब्लू पुत्र बख्तर अली, निवासी वार्ड नं. 10, कस्बा उसहैत। वाद संख्या–32480/2023, धारा 4/10 एफ एक्ट, न्यायालय—मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बदायूं।

3. आरिफ खान पुत्र रियासत, निवासी मकान नं. 55, वार्ड 06, कस्बा उसहैत। NBW वाद संख्या–23911/2021, धारा 59(1) FSS Act।

4. लालाराम पुत्र चन्द्रपाल भुर्जी, निवासी ग्राम सरेली। वाद संख्या–2532/2018, धारा 60(2) Ex Act, न्यायालय—मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बदायूं।

5. रामसागर पुत्र सोनू, निवासी ग्राम रिजोला। वाद संख्या–22970/2022, धारा 452/354ए/323 भादवि, न्यायालय—प्रथम अपर सिविल जज (जू.डि.), जे.एम. बदायूं।

6. रिसालदार पुत्र दराज खान, निवासी ग्राम रसूलपुर नगला। वाद संख्या–13708/2025, धारा MV Act, न्यायालय—विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय बदायूं।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों को उनके घरों से दबोचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …