Breaking News

बगरैन में डीज़ल ट्रक से उतरते ही व्यक्ति की कुचलकर मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

Spread the love

संवाददाता – अश्वनी पटेल

वजीरगंज। थाना वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा बगरैन में सोमवार को एक भयावह सड़क हादसा हो गया। गौरी शंकर इंटर कॉलेज के सामने डीज़ल ट्रक से उतरने के तुरंत बाद ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पूरे हादसे की तस्वीरें पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति ट्रक से नीचे उतर रहा था कि तभी अचानक वाहन आगे बढ़ गया और वह पहियों के नीचे आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ट्रक चालक को रुकवाया, लेकिन तब तक व्यक्ति की जान जा चुकी थी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने जांच के लिए अपने पास सुरक्षित कर ली है। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …