Breaking News

दिगम्बर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए गजराज जैन

Spread the love

बतौर मुख्य चुनाव अधिकारी तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन की देखरेख में हुए श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के चुनाव


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के चुनाव में दिल्ली के श्री गजराज जैन निर्विरोध पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुए गए। संविधान के मुताबिक महासभा के बतौर अध्यक्ष धर्म सरंक्षिणी, तीर्थं संरक्षिणी और श्रुत संरक्षिणी महासभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं, जबकि श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा की अध्यक्षा श्रीमती सरिता महेन्द्र के. जैन को चुना गया। बतौर मुख्य चुनाव अधिकारी टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन की देखरेख में ये चुनाव हुए। उल्लेखनीय है, सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन और मंगलाचरण के संग कार्यक्रम का ऑडिटोरियम में शंखनाद हुआ। सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और शाल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य चुनाव अधिकारी कुलाधिपति सुरेश जैन के संग-संग दिगंबर महासभा के गजराज जैन, अरविंद लोहाडिया, प्रकाश बड़जात्या, पवन गोधा आदि की गरिमामयी मौजूदगी रही। टीएमयू की फर्स्ट लेडी श्रीमती वीना जैन, जीवीसी मनीष जैन, श्रीमती ऋचा जैन की भी इस सुअवसर पर उल्लेखनीय उपस्थिति रही। टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए यूनिवर्सिटी की प्रगति और विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन डॉ. निर्मल कुमार जैन ने किया।


टीएमयू कुलाधिपति ने की युवाओं की प्रबल पैरोकारी
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सुरेश जैन ने कहा, श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा केवल 131 साल की होने से बड़ी नहीं होती है। हमें इसे और बड़ा करना होगा। हमें अपने अतीत और वर्तमान पर गर्व करने से ज्यादा यह सोचना होगा कि इसका भविष्य कैसे बनाएं। कुलाधिपति के संग टीएमयू के जीवीसी मनीष जैन ने भी युवाओं की प्रबल पैरोकारी करते हुए कहा, महासभा के उज्जवल भविष्य के लिए हमें इसमें युवाओं को लाना होगा। हम सीनियर लोगों को कुर्सियों का मोह त्यागकर भविष्य के लिए युवाओं को तैयार करना होगा। हमें ऐसे युवाओं को आगे लाना होगा जो पैसे के संग-संग अपना विवेक और समय भी महासभा को दें। चुनाव अधिकारी- गजेन्द्र बैज, अनुज जैन के अलावा मुरादाबाद जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, अमरोहा जैन समाज के अध्यक्ष योगेश जैन, डॉ. कल्पना जैन, अमरोहा की नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती शशि जैन के संग-संग देशभर के जैन समाज के प्रतिनिधि शामिल रहे।

दिगम्बर जैन महिला महासभा की संयुक्त महामंत्री चुनी गईं ऋचा जैन
श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा की कार्याध्यक्षा श्रीमती रजनी बाकलीवाल और श्रीमती संध्या सेठी को बनाया गया। श्रीमती सुधा जैन और श्रीमती नीलम जैन उपाध्यक्षा चुनी गई। श्रीमती ज्योत्सना जैन महामंत्री तो तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की श्रीमती ऋचा जैन संयुक्त महामंत्री बनीं। श्रीमती अनु लोहाड़िया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन धर्म सरंक्षिणी के कार्याध्यक्ष महिपाल पहाडिया को चुना गया। अजीत जैन चंदवाल, अशोक जैन छाबड़ा, मनोज काला, अनिल जैन, अरविंद जैन, कमल बाबू जैन, हेमचंद जैन सुंदर लाल जैन को उपाध्यक्ष चुना गया। महामंत्री की जिम्मेदारी श्री पवन जैन, जबकि संयुक्त महामंत्री की जिम्मेदारी श्री अशोक जेटावत, श्री संजय कुमार पाटनी, प्रमोद जैन और संदीप जैन को सौंपी गई। प्रकाश बोरा को कोषाध्यक्ष और विनीत जैन सह कोषाध्यक्ष चुने गए।

श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा की दीगर जिम्मेदारी
श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा के कार्याध्यक्ष की कमान महेन्द्र कुमार जैन और धर्म चंद पहाडिया को सौपी गई। टीके वैद्य, अभय कुमार साह, संजीव जैन, अशोक कुमार चूंड़ीवाल, विकास जैन को उपाध्यक्ष बनाया गया। महामंत्री पद की जिम्मेदारी राज कुमार सेठी को मिली, तो कमल कुमार जैन और सुभाष चंद जैन को संयुक्त महामंत्री का पदभार सौंपा गया। सुशील कुमार बाकलीवाल को कोषाध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी दी गई। श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन श्रुत संरक्षिणी महासभा के प्रवीन कुमार जैन और गजेन्द्र पाटनी कार्याध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष इंद्रेश कुमार जैन, सुबोध जैन, श्याम लाल जैन बनाए गए। शरद राज कासलीवाल को महामंत्री चुना गया, जबकि संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद कोठारी को चुना गया। प्रकाश चंद बोरा कोषाध्यक्ष बने।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बड़े नवाचारों का जन्म भारी बजट से नहीं, बड़े विचारों सेः प्रो. संदीप पोद्दार

Spread the love मुरादाबाद। लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया में रिसर्च एंड इन्नोवेशन के डिप्टी वाइस …

error: Content is protected !!