Breaking News

कन्या इंटर कॉलेज में कैरियर गाइडेंस मेला आयोजित, अतिथियों ने मॉडलों का किया अवलोकन

Spread the love

बिसौली – संवाददाता आई एम खान

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्राओं द्वारा तैयार किए गए कैरियर आधारित मॉडलों ने अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। इस बीच मंडलीय उप शिक्षा निदेशक, बरेली मुन्ने अली ने मेले का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुविधा माहेश्वरी एवं विशिष्ट अतिथि विद्युत विभाग के अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि डॉ. माहेश्वरी ने कहा कि वर्तमान समय में संचालित कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जिसके माध्यम से वे अपने भविष्य के विकल्पों को समझकर सही दिशा चुन सकती हैं।

विशिष्ट अतिथि मो. मियां कुरैशी ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक निर्णायक मार्गदर्शन साबित हो सकता है, यदि शिक्षक इस पोर्टल का पूर्ण उपयोग कर छात्राओं को इससे जोड़ें।

कार्यक्रम का सफल संचालन मानसी ठक्कर ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्या अवंतिका सिंह, नोडल शिक्षिका सावित्री देवी सहित स्टाफ के सदस्य मानसी ठक्कर, समीर बाबू सक्सेना, शशिकांत, दिव्या, वैष्णवी, तेजेश्वरी सारस्वत, ऋचा सक्सेना, नीलोफर, मुस्कान, नाजमीन, गिरजा शंकर तथा छात्राएं मनु, अंशिका, मिस्बा खान, आरिफा खान, नीतू, हर्षिता, महिमा, गुंजन, भावना, वैष्णवी आदि मौजूद रहीं।

मेले में छात्राओं के उत्साह और भागीदारी से कार्यक्रम जीवंत और सार्थक बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जन्माष्टमी पर अस्थाई गौ आश्रय स्थल में श्रद्धा के साथ हुआ गौ पूजन

Spread the loveसहसवान, बदायूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित अस्थाई …