Breaking News

बकायेदारों को बड़ी राहत: बिजली बिल राहत योजना 2025 के तहत विशेष कैंप में ₹7.30 लाख राजस्व जमा

Spread the love

बिसौली – संवाददाता आई एम खान

प्रदेश सरकार की बिजली बिल राहत योजना 2025 बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए मददगार साबित हो रही है। लंबे समय से बकाया बिलों, ब्याज व सरचार्ज के बोझ से परेशान उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को विद्युत विभाग ने तहसील कॉलोनी में विशेष कैंप का आयोजन किया।

कैंप के दौरान उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ₹7 लाख 30 हजार का राजस्व जमा कराया, जिससे उन्हें बकाया बिलों से बड़ी राहत मिली। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि ओटीएस योजना के तहत लगे इस कैंप में 146 से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। वहीं, बकाया न जमा करने वाले 155 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।

एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे योजना का लाभ उठाकर अपना बकाया समय से जमा करें और भारी छूट का फायदा लें। कैंप के दौरान अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, कमलेश कुमार, त्रिलोक सिंह, उमेश यादव, मोहसिन रज़ा, नवीन, रोमेश पाठक, संगम चौहान, रवि शर्मा, विकास यादव सहित विभागीय कर्मी मौजूद रहे।

बिजली विभाग की यह पहल बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने के साथ-साथ राजस्व वसूली में भी महत्वपूर्ण साबित हो रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं क्लब में फाग उत्सव: फूलों और गुलाल की बौछार में झूमे सदस्य, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Spread the loveबदायूं,- बदायूं क्लब में रविवार रात आयोजित फाग उत्सव में होली के विविध …

error: Content is protected !!