Breaking News

ड्यूटी में लापरवाही पर कुंवरगाँव थाना के उपनिरीक्षक सोवीर सिंह निलंबित, जांच सौंपी गई उझानी सीओ को

Spread the love

बदायूँ – संवाददाता

थाना कुंवरगाँव में तैनात उपनिरीक्षक सोवीर सिंह को अपने कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर की आख्या रिपोर्ट में उपनिरीक्षक की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लगाए गए थे।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक को सस्पेंड कर दिया। मामले की संपूर्ण जांच क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

प्रशासनिक स्तर पर की गई इस कार्रवाई से विभाग में अनुशासन और जिम्मेदारी के प्रति सख्ती का संदेश गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …