Breaking News

अतिक्रमण हटाने और यातायात सुधार को लेकर पुलिस कार्यालय में गोष्ठी, विभागों को दिए गए आवश्यक निर्देश

Spread the love

बदायूं – संवाददाता गोविंद देवल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस कार्यालय में अतिक्रमण हटाने और यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी ने की।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शहर में बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात को नियंत्रित करने के लिए सभी विभागों से सुझाव लिए गए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में त्रुटियों को चिह्नित कर कमियों को दूर करें और व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक करें।

गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि शहर में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए जाएंगे और एक सप्ताह बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। यातायात में सुधार के लिए आपसी समन्वय स्थापित करते हुए एक प्रभावी कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात व्यवस्था सीधे जनहित से जुड़ी है, इसलिए सड़क सुधार, अवैध अतिक्रमण हटाने, पार्किंग स्थलों का नियोजन, संकेतक बोर्डों की व्यवस्था जैसे कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए सभी विभागों का संयुक्त प्रयास अनिवार्य है।

गोष्ठी में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, क्षेत्राधिकारी यातायात कर्मवीर सिंह, एआरटीओ, ईओ नगरपालिका, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार सिंह, टीएसआई आर.एल. राजपूत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में होली के अवसर पर प्राचीन शिव शक्ति भवन में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार

Spread the love अबीर-गुलाल और सुगंधित फूलों से किया गया दिव्य सजावट का आयोजन बिल्सी। …

error: Content is protected !!