Breaking News

खाद के लिए सुबह से लगी रही किसानों की लंबी लाइन, शाम तक कई किसानों को निराश लौटना पड़ा

Spread the love

बिसौली – संवाददाता आई एम खान

मंडी समिति स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर मंगलवार को खाद लेने पहुंचे किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लंबी लाइन लग गई, जिसमें कई किसान भूखे-प्यासे पूरे दिन खड़े रहे, लेकिन देर शाम तक खाद न मिलने से मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

केंद्र प्रभारी ओमकार सिंह राणा ने बताया कि केंद्र पर एनपीके 20-20-013 के 110 बैग, नैनो डीएपी 1185 बैग, नैनो यूरिया 1320 बैग तथा यूरिया के 838 बैग उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की अत्यधिक भीड़ के चलते वितरण में कठिनाइयाँ आ रही हैं, फिर भी लगातार खाद उपलब्ध कराई जा रही है।

किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने और वितरण प्रक्रिया सुचारु रखने में केंद्र कर्मियों को दिनभर मशक्कत करनी पड़ी।

इस दौरान शैलेश कुमार भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …