Breaking News

उत्कृष्ट कार्य पर दो बीएलओ और एक सुपरवाइज़र को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Spread the love

संवाददाता : गोविन्द देवल

बदायूं। शेखूपुर विधानसभा और बदायूं विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को जिलाधिकारी बदायूं ने सम्मानित किया। बूथवार कार्य की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उन कर्मचारियों को सराहा जिन्होंने न सिर्फ समय से कार्य पूरा किया, बल्कि गणना प्रपत्रों को 2003 की वोटर लिस्ट से सटीक रूप से मैप कर पोर्टल पर अपलोड भी किया।

शेखूपुर विधानसभा के बूथ संख्या 158, भसरारा पर तैनात बीएलओ सुहैला परवीन (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) को उनके बूथ पर शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने पर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार बूथ संख्या 363, ककराला पर नियुक्त बीएलओ आसिम अली खान को भी उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान मिला।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह सराहनीय है कि दोनों बीएलओ ने निर्धारित समय सीमा में सभी गणना प्रपत्रों की मैपिंग कर उन्हें सही रूप में पोर्टल पर उपलब्ध कराया। जिलाधिकारी ने अपेक्षा जताई कि सभी बीएलओ इसी तरह समय से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

इसके साथ ही बदायूं विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइज़र आकाश सक्सेना को भी उनके अधीन आने वाले सभी 10 बूथों पर कार्य पूर्ण कराने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची का सटीक और समयबद्ध संधारण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अनिवार्य है।

सम्मान समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित कार्मिकों की उपस्थिति रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शुक्र, शनि और नेपच्यून की युति से दो रातों में बनेगा खास दृश्य

Spread the love7 और 8 मार्च को आकाश में दिखेगा दुर्लभ खगोलीय नजारा संवाददाता : …

error: Content is protected !!