Breaking News

उपलब्धि से रोशन हुआ उसहैत का नाम, राबिया अंसारी सम्मानित

Spread the love

संवाददाता : गोविन्द देवल

बदायूं/उसहैत। आज दिनांक 04 नवम्बर 2025 को युवा मंच संगठन की मार्गदर्शिका एवं वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती आशा गुप्ता ने नगर पंचायत उसहैत की होनहार बेटी राबिया अंसारी, पुत्री जनाब जहीर अहमद को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि पर सम्मानित किया। राबिया ने केजीएमयू लखनऊ की तकनीकी अधिकारी नेत्र-विज्ञान परीक्षा में उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान तथा एम्स दिल्ली की राष्ट्रीय परीक्षा में सातवाँ स्थान प्राप्त कर बदायूं जिले, अपने कस्बे उसहैत एवं अपने परिवार का नाम गौरव से ऊँचा किया है।

सम्मान समारोह में युवा मंच संगठन के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता तथा मोटिवेशनल स्पीकर/शिक्षाविद कमरान रोशन ने संयुक्त रूप से कहा कि “राबिया की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। यह सफलता जिले की बालिकाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा-स्रोत बनेगी। हम सभी को उस पर गर्व है।”

समाजसेविका श्रीमती आशा गुप्ता ने राबिया को सम्मान-पत्र ‘एहतिराम-नामा’ प्रदान करते हुए कहा कि “उसहैत की इस बिटिया ने आज इतिहास रचा है। इससे अन्य छात्र-छात्राओं के मनोबल में वृद्धि होगी। हम राबिया के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक कामना करते हैं।”

कार्यक्रम में प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर कामरान रोशन, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, श्यामू गुप्ता, अखलाक अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में राबिया की सफलता पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल देखा गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!