Breaking News

स्वामी ब्रह्मानंद जी की जयंती पर हुई श्रद्धांजलि सभा, लोधी समाज ने किया स्मरण

Spread the love

सम्वाददाता : गोविन्द देवल

नई दिल्ली। आज स्वामी ब्रह्मानंद जी की जयंती अवसर पर राजधानी में लोधी समाज द्वारा एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि स्वामी ब्रह्मानंद जी 1967 से 1977 तक लोकसभा के सांसद रहे और आज़ाद भारत के पहले संन्यासी सांसद के रूप में इतिहास में अपना अमिट स्थान रखते हैं। संसद में गौवंश संरक्षण के मुद्दे पर उनका लगभग एक घंटे का ऐतिहासिक भाषण आज भी याद किया जाता है।

कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर समाज के प्रतिनिधियों संग स्वामी ब्रह्मानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वामी जी के आदर्श और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा-स्रोत हैं।

वहीं, स्वामी ब्रह्मानंद जी के पुत्र एवं DCB बैंक के डायरेक्टर हर्षवर्धन राजपूत ने लोधी छात्रावास में जनसमूह को संबोधित करते हुए युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे स्वामी ब्रह्मानंद जी के आदर्शों पर चलते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

कार्यक्रम में डॉ. राजेश वर्मा, मदन मोहन लोधी, एम. पी. सिंह, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, नत्थू लाल वर्मा, सोरवन सिंह राजपूत, एड. दिवाकर वर्मा सहित सैकड़ों लोधी समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सभा में स्वामी ब्रह्मानंद जी के जीवन, उनके साधना-पथ, जनसेवा और राष्ट्रहित में किए गए योगदान का स्मरण किया गया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने स्वामी ब्रह्मानंद जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!