Breaking News

ट्रांसफार्मरों का तेल उड़ाकर ले गए चोर, किसानों में दहशत

Spread the love

मुजरिया। थाना मुजरिया क्षेत्र में बीती रात्रि चोरों ने एक बार फिर बिजली व्यवस्था और किसानों को निशाना बनाया। क्षेत्र के दो ग्रामों में निजी नलकूपों पर लगे एक दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मरों का तेल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना से किसानों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल व्याप्त है।

ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से थाना प्रभारी निरीक्षक मुजरिया ज्योति सिंह को तहरीर सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। ग्राम मुडसान निवासी छोटे, धर्मपाल, कमलेश, कृष्णपाल, तुल्लन ख़ान समेत अनेक ग्रामीणों ने बताया कि रात के अँधेरे में ट्रांसफार्मरों का तेल चोरी कर लिया गया, जिससे सिंचाई कार्य ठप हो सकता है।

ग्रामीणों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

— संवाददाता : नेत्रपाल सैलानी (अमर प्रभात शैली)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बदायूं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा …