Breaking News

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में मनाया गया डॉ. भीमराव अंबेडकर का 70वां परिनिर्वाण दिवस

Spread the love

चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने याद किए उनके संघर्ष और विचार

संवाददाता — आईएम खान, बिसौली

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई–बसई में शनिवार को भारत रत्न, संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर के 70वें परिनिर्वाण दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और समस्त स्टाफ ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

प्रभारी प्रधानाचार्य रामाधार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन हमें सामाजिक न्याय, समानता और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए बाबा साहेब के आजीवन संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने एक समतामूलक समाज के निर्माण हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।

वरिष्ठ प्रवक्ता सुधाकर शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार थे और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक थे। संविधान निर्माण में उनका योगदान सदैव अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन हरदीप सिंह ने किया।
कार्यक्रम में मनोज कुमार, अंकित सिंह, आनंद सिंह, विनोद कुमार, विष्वेश पाठक, कामेंद्र सिंह, रेनू कुमारी, साक्षी, शिवानी, अमित पाराशरी, आशीष, मुनेन्द्र, सुनील, रंजीत, नितिन, वरुण सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम शांतिपूर्वक और श्रद्धा भाव से सम्पन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …