Breaking News

सरस्वती शिशु मंदिर बरेली में ‘सप्त शक्ति संगम’ कार्यक्रम सम्पन्न

Spread the love

⚫
महिला सशक्तिकरण, संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण पर हुई सारगर्भित चर्चा

संवाददाता — गोविंद देवल, बरेली

बरेली। विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल रोड बरेली में रविवार को ‘सप्त शक्ति संगम’ कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि गीता सिंह (महानगर उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), मुख्य वक्ता साधना सिंह (मातृशक्ति सह विभाग संयोजिका) एवं कार्यक्रम अध्यक्षा मोनिका जी ने संयुक्त रूप से किया।

शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने सभी अतिथियों और अभिभाविकाओं का स्वागत किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना श्रीमती अल्का नवीन ने रखी।

मुख्य वक्ता साधना सिंह ने कहा कि “परिवार वह मजबूत नींव है जो समाज को एक सूत्र में बांधता है। परिवार सशक्त होगा तो संस्कृति और समाज दोनों सशक्त होंगे।”
पर्यावरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय त्यौहार प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हैं, इसलिए पर्यावरण की रक्षा हर नागरिक का दायित्व है।

मुख्य अतिथि गीता सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा—
“देश विकास तभी करेगा जब महिलाएं नेतृत्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और उद्यमिता में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगी। एक कुशल ग्रहणी अपने परिवार को सशक्त बनाकर समाज और राष्ट्र की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है।”

कार्यक्रम अध्यक्षा मोनिका जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में भारतीय संविधान और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सुधा जी द्वारा रोमांचक प्रश्नोत्तरी कराई गई, जिसे मातृशक्ति ने खूब सराहा। दीपा पांडे द्वारा विशेष गतिविधियाँ आयोजित की गईं। उपस्थित मातृशक्ति ने अपने अनुभव भी साझा किए।

कार्यक्रम संचालन श्रीमती नीलम मिश्रा ने किया। उन्होंने सभी से ‘सप्त शक्तियों’—कीर्ति, लक्ष्मी, वाणी, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा—को जागृत करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में विभिन्न शक्ति रूपों ने शानदार प्रस्तुतियाँ भी दीं।

कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में साधना शर्मा, प्रियंका यादव, वंशिका, पारुल, गरिमा, सुनीता, किरण राय और चांदनी अरोड़ा आदि का विशेष सहयोग रहा।

अंत में अल्का नवीन ने सभी अतिथियों और मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में मतदेय स्थलों की संख्या घटकर 2778 हुई, 26 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Spread the loveबदायूं। जनपद के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के …