Breaking News

डी पॉल स्कूल में वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से आयोजित

Spread the love


छात्रों ने दिखाई खेल भावना, ऊर्जा और टीमवर्क की उत्कृष्ट झलक

संवाददाता — आई एम खान, बिसौली

बिसौली। डी पॉल स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने बेहतरीन खेल भावना, ऊर्जा और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरे विद्यालय का वातावरण उत्साहपूर्ण बन गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बी.सी. ने वार्षिक खेल समारोह का मशाल प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ ही खेलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि भाईचारा और टीम भावना भी विकसित होती है।”

खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत 200 मीटर रिले रेस से हुई। बालिका वर्ग में येलो हाउस ने प्रथम स्थान, रेड हाउस ने द्वितीय और ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में ग्रीन हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय और येलो हाउस तृतीय स्थान पर रहे।
चतुर्थ श्रेणी की 200 मीटर रेस में बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस ने प्रथम, रेड हाउस ने द्वितीय और ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सिस्टर जोशीता ने सभी प्रतिभागियों और उत्साह वर्धक दर्शकों को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का समापन सभी के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह के साथ हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …