Breaking News

किसान के बेटे ने बनाई मिसाल: अग्निवीर शिवम यादव ने कठिन ट्रेनिंग के बाद गांव में पाया भव्य स्वागत

Spread the love

बिसौली – संवादाता आई एम खान शनिवार को बिसौली तहसील के गांव नौली हरनाथपुर में खुशी का माहौल रहा। किसान के बेटे शिवम यादव ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सफलता पाई और नागपुर फिजिकल अकादमी में कठिन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपनी वर्दी में घर लौटे।

शिवम यादव का स्वागत गांव वालों ने फूल माला पहनाकर, ढोल-नगाड़ों की आवाज़ के बीच किया। मां ने तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी। घर पहुंचकर शिवम ने अपने पिता और बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

शिवम यादव ने कहा कि यह सफलता सिर्फ उनकी मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि परिवार और गांव वालों के सहयोग और आशीर्वाद का भी नतीजा है। ग्रामीणों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

किसान के बेटे की इस संघर्ष से सफलता तक की कहानी ने पूरे गांव को प्रेरित किया और युवाओं के लिए उदाहरण पेश किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!