बदायूं। जिला बार एसोसिएशन बदायूं के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विधायक सदर, महेशचंद्र गुप्ता ने कलेक्ट्रेट परिसर में विधायक निधि योजना के तहत 17 लाख 50 हजार रुपए की लागत से 150 मीटर सीसी मार्ग का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बदायूं विधानसभा मेरी मां है और इसके विकास तथा लोगों की समस्याओं का समाधान करना मेरा धर्म और कर्तव्य है। इसके लिए मैं दिन-रात कार्य करता रहूंगा।
कार्यक्रम में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। विधायक ने बताया कि यह सड़क क्षेत्र की अत्यंत आवश्यकताओं में से थी। कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण करने पर लोगों ने इस सीसी मार्ग की मांग की थी, जिसे पूरा करते हुए आज इसका शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित लोगों में वकील, समाजसेवी और स्थानीय गणमान्य नागरिक शामिल थे। कार्यक्रम में पवन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सभा संपन्न हुई, जबकि संचालन अरविंद पाल सिंह ने किया।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में Y P सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह तोमर, महेंद्र गुप्ता, गोपाल कृष्ण बंधु, देवेंद्र गुप्ता, दीपक पाठक, धर्मेंद्र सिंह, अरविंद लाल बाल्मीकि, राजेश बाबू शर्मा, जितेंद्र कश्यप, ओमपाल कश्यप, अक्षय, रोहित सक्सेना, अनूप सक्सेना, राजवीर सिंह यादव, मिथलेश मिश्रा, प्रदीप सिंह, राहुल गौतम, सत्यप्रकाश कश्यप, विष्णु गुप्ता, प्रदीप शर्मा, रामवीर सिंह, जयपाल सिंह, गासिम और पप्पुराज अवनीश गुर्जर समेत कई अन्य अधिवक्ताओं ने विधायक का सम्मान किया।
संवाददाता: गोविंद देवल
Budaun Amarprabhat