Breaking News

18 जनवरी को निकलेगी सनातन हिंदू पदयात्रा, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Spread the love


संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूँ। सनातन हिंदू पदयात्रा के आयोजन को लेकर शहर के मोहल्ला 32 सिविल लाइन स्थित अनिल शर्मा के आवास पर बैठक हुई। बैठक में यात्रा के प्रमुख भागवत प्रवक्ता आचार्य मुमुक्ष कृष्ण दद्दा जी महाराज ने यात्रा की विस्तृत रूपरेखा साझा की।

उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातनी हिंदुओं को एकजुट करना है। यह पदयात्रा 18 जनवरी को विरुआवाड़ी मंदिर से कछला गंगा घाट तक निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। गांव-गांव और विभिन्न स्थानों पर बैठकों का आयोजन कर लोगों से पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया जाएगा।

बैठक में संयोजक एवं पूर्व इंजीनियर अनिल शर्मा, कथावाचक दीपक शंखधार, आचार्य गुरुचरण मिश्र, अरविंद शर्मा, भारत विकास परिषद से वीरेंद्र वाषरेण्य, घनेंद्र उपाध्याय, केएल गुप्ता, शशांक जायजादा, आयुष भारद्वाज, सुनील सपड़ा, ब्रजेश कुमार, गिरीश पाराशर, योगेश चंद्र, राम औतार, दिनेश चंद्र, अवधेश कुमार, वेद प्रकाश, विश्वनाथ शर्मा, मुन्ना लाल फौजी, हरिओम शर्मा, राकेश गुप्ता, भनीष बृजवासी, नरेंद्र पाल सिंह, सर्वोदय मंडल के भगवान सिंह, आरडी शर्मा, राकेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।

बैठक में यात्रा को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!