बिल्सी। नगर समेत आसपास के गांव सिरासौल, हथरा, पहाड़पुर और गोठा-निजामपुर में बुधवार को विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में उपभोक्ता शिविर आयोजित किए गए। शिविर में उपभोक्ताओं ने बिल सुधार, ओटीएस योजना और बकाया जमा कराने से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं।
एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने मौके पर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया और बताया कि सरकार द्वारा जारी एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी है। योजना के तहत बकाया बिलों पर भारी छूट दी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिल सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे योजना का समय रहते लाभ अवश्य उठाएं।
शिविर में कुल 115 बकाएदारों का ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया गया और मौके पर विभाग ने करीब साढ़े 10.55 लाख रुपए की बकाया राशि भी जमा कराई। शिविर में अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर, रामस्वरुप, मनोज कुमार, राजेश कुमार और सूरज पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat