Breaking News

बिल्सी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित नसबंदी शिविर

Spread the love

बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति देने के उद्देश्य से नसबंदी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिले की एफआरएचएस टीम के चिकित्सकों की देखरेख में लेप्रोस्कोपिक विधि से 31 महिलाओं की नसबंदी कराई गई।

शिविर सुबह होते ही महिलाओं की कतार लगनी शुरू हो गई। मेडिकल टीम ने पहले 40 महिलाओं का पंजीकरण किया, उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और नसबंदी प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। इसके बाद सुरक्षित तरीके से सभी 31 महिलाओं की लेप्रोस्कोपिक विधि से नसबंदी की गई।

चिकित्साधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि लेप्रोस्कोपिक तकनीक आधुनिक, सुरक्षित और कम समय लेने वाली विधि है, जिससे महिलाओं को कम दर्द होता है और वे जल्दी स्वस्थ हो जाती हैं। सभी महिलाओं को नसबंदी उपरांत आवश्यक दवाएं, सावधानियां और परामर्श भी दिए गए। शिविर के अंत में लाभार्थी महिलाओं को प्रमाणपत्र भी सौंपे गए।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए आगे भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे।
टीम में डॉ. कादरा सुल्ताना, अमर वर्मा, अरविंद, दीपमाला, मनीषा, कुसुमलता, नीतू शर्मा और शशिवाला शामिल रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रकृति बिना मांगे, मां की तरह देती है अनमोल उपहार : संजीव

Spread the love– स्काउट गाइड ने की स्काई साइकिलिंग, दिखाई हिम्मत बदायूं : भारत स्काउट …

error: Content is protected !!