Breaking News

बिल्सी: गल्ला मंडी में आवारा पशुओं का आतंक, व्यापारी और किसान परेशान

Spread the love

बिल्सी। बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर स्थित गल्ला मंडी में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंडी में सुबह होते ही बड़ी संख्या में पशु प्रवेश कर जाते हैं, जिससे व्यापारियों का रखा हुआ अनाज और अन्य सामान बर्बाद हो जाता है।

व्यापारी शिवम माहेश्वरी और गोपाल बाबू ने बताया कि कई बार आवारा पशु सीधे लोगों पर हमला भी कर देते हैं, जिससे मंडी में भय का माहौल बना रहता है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। कई जगहों पर बाउंड्री वॉल टूटी हुई है, जिससे पशु आसानी से मंडी में प्रवेश कर जाते हैं।

व्यापारियों ने कई बार इस समस्या को लेकर मंडी प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक किसी अधिकारी ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। पशुओं के मंडी में विचरण और अचानक हमले से न केवल अनाज और व्यापार प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना भी बनी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …