Breaking News

कड़ाके की ठंड में राहत: मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में लेखपालों ने बांटे कंबल, कई स्थानों पर जलाए गए अलाव

Spread the love

संवाददाता –मुदित प्रताप सिंह

फतेहगंज पश्चिमी। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार के निर्देश पर 119 मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी, शाही, शीशगढ़, मीरगंज समेत सभी कस्बों और ग्रामीण इलाकों में राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। शुक्रवार को क्षेत्रीय लेखपालों के द्वारा बेसहारा, असहाय, गरीब और बुजुर्ग लोगों को कंबल वितरित किए गए, साथ ही कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई।

मीरगंज तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि भीषण ठंड को देखते हुए लेखपाल आदित्य गंगवार ने कस्बा फतेहगंज पश्चिमी, सतुईया खास, ठिरिया खेतल, मनकरी, चिटौली, बल्लियां सहित आसपास के गांवों में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने बताया कि केवल फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में ही लगभग 10 से 15 कंबल बांटे गए। अन्य गांवों में भी कंबल वितरण और अलाव जलवाने का कार्य लगातार जारी है।

लेखपाल आदित्य गंगवार ने कहा कि ठंड से राहत दिलाने के लिए प्रशासन सक्रिय है और हर इलाके में विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि कोई भी जरूरतमंद बिना सहायता के न रहे।

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर माह में लगातार मौसम बदलने और बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहर ने परेशानियाँ बढ़ा दी हैं। गुरुवार और शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से दृश्यता लगभग शून्य हो गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी सुबह के समय काफी धीमी रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!