Breaking News

एसआईआर सर्वे अभियान: अन्तुईया क्षेत्र में मतदाता सूची का घर-घर सत्यापन पूरा

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

/अन्तुईया। विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अन्तुईया क्षेत्र में मतदाता सूची के सत्यापन कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। निर्वाचन विभाग द्वारा नियुक्त बीएलओ मीना रानी ने घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण एकत्र किया और सभी जानकारियाँ फार्म के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड कर दीं।

आज शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को भाग संख्या 211 की बीएलओ मीना रानी ने बूथ लेवल एजेंटों के साथ बैठक की। बैठक में एजेंट धर्मेंद्र कुमार (भाजपा), सुधीर यादव, राधेश्याम (निर्दलीय) के साथ तेजपाल, बादाम सिंह, राकेश कुमार, मुन्नालाल, शिवराज सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बैठक में बीएलओ ने बताया कि क्षेत्र में कुल 851 मतदाता दर्ज थे। सभी को आवश्यक गणना प्रपत्र वितरित कर पुनः प्राप्त कर लिए गए हैं। सत्यापन के दौरान सामने आया कि—

मृत मतदाता: 32

दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता: 14

स्थानांतरित मतदाता: 114

कुल डिजिटाइज किए गए नाम: 691

बीएलओ मीना रानी ने बताया कि सत्यापन का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने एजेंटों और स्थानीय लोगों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!