Breaking News

उझानी : विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का समापन

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

उझानी। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का समापन बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कौशल प्रदर्शन के बीच हुआ। शिविर में बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाकर आत्मनिर्भरता, अनुशासन और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक भजन लाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि परिश्रम मनुष्य को वह ऊँचाई देता है, जिसकी कल्पना बड़े-बड़े लोग भी नहीं कर पाते। युवा शक्ति हमेशा आगे बढ़े और अपने लक्ष्य को प्राप्त करे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक अनमोल ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी संपत्ति हैं। यदि युवा संकल्प ले लें, तो इतिहास बदल सकते हैं। देशभक्ति, सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति ही महानता की राह प्रशस्त करती है।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा न केवल वर्तमान, बल्कि भविष्य की लेखनी भी हैं। उनके शब्दकोष में ‘असंभव’ नाम का कोई शब्द नहीं होता। अनुशासन, साहस और श्रेष्ठ विचारों के साथ वे कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। स्काउट-गाइड प्रशिक्षण जीवन को उद्देश्यपूर्ण, चरित्रवान और समाजहित में ढालने का सर्वोत्तम माध्यम है।

प्रतियोगिता में स्काउट वर्ग में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सरदार भगत सिंह, सिद्धार्थ गौतम बुद्ध और सरदार ऊधम सिंह टोलियां संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। गाइड वर्ग में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई कंपनी प्रथम और मीराबाई व राधा रानी कंपनी द्वितीय स्थान पर रहीं। निर्णायक शिक्षक रहे सुधीर कुमार सिंह, रईस अहमद और मंजू यादव।

विजेता बच्चों को प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव, मुख्य अतिथि भजन लाल, अनमोल एवं शिखर इंस्टीट्यूट के अभिषेक, गौरव और इकबाल ने गोल्ड मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। समापन अवसर पर स्काउट शिक्षक राजीव कुमार ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर राजेश कुमार, किरण सागर, गार्गी जैन, खुशबू राजपूत, शिवानी, रिंकी यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“नारी की गरिमा “

Spread the loveसहनशीलता, संघर्ष, गरिमा की कहानी नारी तुमने हर पृष्ठ पर उकेरी है मन …

error: Content is protected !!