Breaking News

भाकियू चढूनी ने नए पदाधिकारियों को सौंपा दायित्व

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चढूनी के जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने किसानों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई और नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार सौंपा।

जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने प्रदेश सचिव आसिम उमर की संस्तुति पर उझानी क्षेत्र के मलिकपुर निवासी सचिन यादव को भाकियू चढूनी की सदस्यता ग्रहण कराकर उझानी क्षेत्र का युवा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं, अंबियापुर क्षेत्र के सबदलपुर निवासी सोमवीर को अंबियापुर ब्लॉक सचिव का पदभार सौंपा गया।

दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी उनके संगठन के प्रति समर्पण और कर्मठता को देखते हुए दी गई है।

इस अवसर पर संगठन के जिला महासचिव बीईशू दास, नूरुद्दीन ठेकेदार, भूपेंद्र पाठक, रजनेश उपाध्याय, शरीफ़ अब्बासी, यादवेंद्र, अजय सैनी और जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य सहित दर्जनभर कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छह माह से जलभराव की समस्या, गंदे पानी के बीच आवागमन को मजबूर लोग

Spread the loveठाकुर चौक से होली चौक तक नाला निर्माण पूरा न होने से राहगीरों …