Breaking News

19 दिसंबर को जिले में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजन

Spread the love

बदायूँ | अमर प्रभात

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूँ। लेफ्टिनेंट कर्नल (अ0प्रा0) व जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि जनपद बदायूँ में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का आयोजन 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जाएगा।

संदीप सिंह ने बताया कि इस समारोह में ईसीएचएस योजनाओं की जानकारी, स्पर्श सुविधा, स्वरोजगार से संबंधित मार्गदर्शन, विभागीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, बैंक ऋण की सुविधा तथा वीर नारियों और पुरस्कार विजेता सैनिकों का सम्मान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनपद के सभी पूर्व सैनिक, उनकी पत्नियां और आश्रित इस कार्यक्रम में हर्ष और उल्लास के साथ उपस्थित होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व सैनिकों को सम्मान प्रदान करना और उन्हें उपलब्ध योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी देना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!