Breaking News

डॉ. आदर्श जौहरी ने लिया देहदान का संकल्प, चिकित्सा शिक्षा में योगदान के लिए किया सम्मानित

Spread the love

बदायूँ | अमर प्रभात

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूँ। 13 दिसंबर 2025 को राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ के एनाटॉमी विभाग में डॉ. आदर्श जौहरी (66 वर्ष), पुत्र श्री ज्वाला शंकर जौहरी, निवासी जे.एस. मेमोरियल आदर्श पब्लिक स्कूल, पटियाली साराय, ने देहदान का संकल्प लिया।

एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मुकत्याज हुसैन और श्री प्रमोद कुमार, लैब टेक्नीशियन/बॉडी इंजेक्टर ने उनका पंजीकरण कराया और संकल्प पत्र भरवाया। संकल्प के दौरान उन्हें देहदान के महत्व एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार के निर्देशानुसार उप-प्रधानाचार्य डॉ. नेहा सिंह ने डॉ. आदर्श जौहरी को देहदान संकल्प का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देहदान चिकित्सा शिक्षा और शोध के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे महान कार्य से भावी चिकित्सकों को सीखने का अवसर प्राप्त होता है।

इस अवसर पर सभी उपस्थित चिकित्सकों ने डॉ. जौहरी के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और समाज में देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. एस.के. मिश्रा, आचार्य, डॉ. मनीष कुमार, विभागाध्यक्ष बायोकैमिस्ट्री विभाग, डॉ. सुचेता यादव, विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी विभाग, डॉ. अर्जित गंगवार और डॉ. पारूल सक्सेना, सहायक आचार्य एनाटॉमी विभाग, तथा श्री पुष्पेन्द्र पाल, श्री टिंकू कश्यप, रूबी गुप्ता, श्री राकेश पाल सहित अन्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!