Breaking News

17 दिसंबर को पेंशनर दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न होगा

Spread the love

बदायूँ | अमर प्रभात

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूँ। वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष 17 दिसंबर को प्रदेश स्तर पर पेंशनर दिवस आयोजित किया जाता है। इस वर्ष जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशानुसार 17 दिसंबर 2025 को प्रातः 11:30 बजे जिला पंचायत सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में जनपद बदायूँ के समस्त कार्यालयाध्यक्ष, उनके प्रतिनिधि, सिविल, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, विद्युत, पुलिस विभाग के अधिकारी, पेंशनर्स यूनियन के पदाधिकारी एवं पेंशनर शामिल होकर समारोह को सफल बनाएंगे।

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने पेंशनरों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लें और अपने अनुभव एवं सुझाव साझा करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

Spread the love कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी ने जारी …

error: Content is protected !!