आसफपुर (बदायूँ) | अमर प्रभात
संवाददाता: दानवीर सिंह
आसफपुर। स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बुक कीपर एम-1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्य प्रशिक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौर प्रशिक्षण में शामिल सभी महिला प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूँ जिले के विकास खंड आसफपुर क्षेत्र की लगभग 35 महिला प्रतिभागी भाग ले रही हैं। कार्यक्रम 15 दिसंबर 2025 से 17 दिसंबर 2025 तक अनवरत रूप से संचालित होगा।
प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रशिक्षण से महिलाओं की कौशल क्षमता बढ़ेगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर रोजगार व आत्मनिर्भरता के अवसर प्राप्त होंगे।
Budaun Amarprabhat