Breaking News

वेदांश त्रिवेदी ने जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान, स्कूल परिवार में खुशी का माहौल

Spread the love

बदायूँ | अमर प्रभात

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूँ। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र वेदांश त्रिवेदी ने हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और जनपद का नाम रोशन किया।

इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे वेदांश की कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति निरंतर समर्पण झलकता है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

विद्यालय के प्रबंधन, प्रधानाचार्य और समस्त शिक्षकगण ने वेदांश त्रिवेदी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि वेदांश आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ सफलता प्राप्त करेंगे।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!