Breaking News

बिसौली में किसानों का उर्वरक और बिजली बिलों के विरोध में तहसील पर धरना

Spread the love

बिसौली से आईएम खान की रिपोर्ट

बिसौली। भारतीय किसान यूनियन “टिकैत” के तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने उर्वरक की गंभीर कमी, ओवर रेट यूरिया और बिजली बिलों में त्रुटियों के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।

धरने को संबोधित करते हुए भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष रामा शंकर शंखधार ने कहा कि आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि गांव में घूम रही आवारा गायों को गौशालाओं में भेजा जाए। इसके साथ ही उन्होंने खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए सचिवों पर कार्रवाई की भी मांग की।

तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया ने सोसाइटियों से पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि गरीब किसानों तक खाद पहुँच सके। धरने में किसानों ने निजी खाद विक्रेताओं द्वारा महंगे दामों पर डीएपी और यूरिया बेचने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने अधिकारियों के संरक्षण का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर सोपाली यादव, पप्पू प्रधान, ऋषभ चौधरी, मुनेंद्र कुमार, योगेश यादव, रामफूल यादव और राजेश्वर यादव सहित अन्य किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!