Breaking News

बदायूं में स्वर्गीय मोद प्रकाश पाठक जी की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

Spread the love

बदायूं से गोविन्द देवल की रिपोर्ट

बदायूं। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष श्री अमन पाठक के पिता और सेवानिवृत्त प्रधान स्वर्गीय श्री मोद प्रकाश पाठक जी के दसवें संस्कार कार्यक्रम में उनके ग्राम मोहम्मद नगर सुलरा (एभिया) में हजारों राजनीतिक, सामाजिक और पारिवारिक संबंधी व ग्रामवासी शामिल हुए। उपस्थित लोग उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करते रहे। कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से सायंकाल तक चला, और अंत में सभी आगंतुकों को विशेष नाश्ता भी कराया गया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय मोद प्रकाश पाठक जी प्रकांड विद्वान, धार्मिक, समाजसेवी और परिषद कार्यों में विशेष रुचि रखने वाले व्यक्ति थे। उनके निधन से परिषद ने अपना एक बहुत बड़ा शुभचिंतक खो दिया।

जिला अध्यक्ष अमन पाठक ने अपने पिता को कर्मशील और सच्चा इंसान बताते हुए कहा कि उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र नारायण मिश्र ने उन्हें परिषदप्रियता का आदर्श बताते हुए कहा कि उनका योगदान हम सबके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। मंडल सचिव कैलाश चन्द्र मिश्र और मंडल अध्यक्ष गोविन्द द्विवेदी ने भी उन्हें नमन करते हुए उनके असाधारण व्यक्तित्व और योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदीप कुमार पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीश शंखधार, त्रिवेनी सहाय पाठक, मुकेश बाबू शर्मा, रामाशंकर शंखधार, शिवानन्द उपाध्याय, हरिओम पाठक, अनिल पाठक, आकाश पाठक, अक्षय पाठक, प्रशान्त पाठक, गौरव उपाध्याय, अरविन्द द्विवेदी, महेंद्र शर्मा, रोहित द्विवेदी सहित हजारों लोग शामिल हुए।

राम अवतार मिश्रा
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश
अमन पाठक
जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, जनपद बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!