Breaking News

बदायूं के रसखान शराफ़त समीर की याद में शायरी संध्या का आयोजन

Spread the love

बदायूं से गोविंद देवल की रिपोर्ट

बदायूं। मशहूर शायर और ‘बदायूँ के रसख़ान’ के नाम से प्रसिद्ध दातागंज के शराफ़त समीर की याद में बरेली के ख़ुशहाल सभागार में के.टू. स्टूडियो की ओर से “शाम-ए-समीर” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बदायूं, बरेली, पीलीभीत और शाहजहाँपुर के शायरों ने भाग लिया और शराफ़त समीर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में शराफ़त समीर जी के बड़े भाई फरहत हुसैन उपस्थित रहे। उन्होंने सभी शायरों को सम्मानित किया और भाई शराफ़त समीर की याद में इस तरह के आयोजनों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। शायरों ने दिल छू लेने वाली शायरी प्रस्तुत की और श्रोताओं ने अंत तक उनका उत्साहवर्धन किया।

शायरों ने अपने अनुभव और एहसासात साझा करते हुए शराफ़त समीर के योगदान को याद किया। के.टू. स्टूडियो ने फरहत हुसैन और उनके परिवार का आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने का वादा किया।

कार्यक्रम के समापन के बाद सभी उपस्थितजन शराफ़त समीर जी की यादों को अपने दिल में संजोते हुए अपने-अपने घरों को रवाना हुए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!